- Get link
- X
- Other Apps
समस्थानिक संभारिक व समन्यूट्रॉनिक
पदार्थों की प्रकृति एवं परमाणु संरचना part 1 and 2 के लिए नीचे जाए समस्थानिक -एक ही तत्व के वे परमाणु जिनकी द्रव्यमान संख्या भिन्न होती हैं, समस्थानिक कहलाते हैं। इस प्रकार के तत्वों (समस्थानिकों) के परमाणु क्रमांक, इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन संख्या तथा रासायनिक गुण समान होते हैं तथा द्रव्यमान संख्या, न्यूट्रॉन संख्या तथा भौतिक गुण भिन्न होते हैं, जैसे-हाइड्रोजन के तीन तथा क्लोरीन के दो समस्थानिक ज्ञात हैं।
हाइड्रोजन- 1H1प्रोटियम,,1H2डयूटीरियम1H3ट्राइटियम
क्लोरीन- 17Cl35व्17Cl37
समभारिक -विभिन्न तत्वों के वे परमाणु जिनके द्रव्यमान अंक समान तथा परमाणु क्रमांक भिन्न होते हैं, समभारिक कहलाते हैं। समभारिक परमाणु क्रमांक, इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन व न्यूट्रॉन संख्या तथा रासायनिक गुणों में भिन्नता रखते हैं। ये केवल द्रव्यमान अंक समान रखते हैं उदाहरणार्थ, 18Ar40,19K40तथा 20Ca40 समभारिक हैं। इनके द्रव्यमान अंक समान परन्तु परमाणु क्रमांक 18, 19 व 20 भिन्न-भिन्न हैं।
समन्यूट्रॉनिक
द्रव्यमान संख्या और परमाणु संख्या के बीच समान अंतर वाले तत्वों के परमाणुओं को समन्यूट्रॉनिक कहा जाता है. समन्यूट्रॉनिक न्यूक्लियॉइड होते हैं जिनमें अलग-अलग प्रोटॉन संख्या और समान संख्या में न्यूट्रॉन होते हैं.
4) समस्थानिक संभारिक व सम न्यूट्रॉनिक (isotope, isobar and isoneutronic)
1) समस्थानिक होते हैं किसी एक ही तत्व के परमाणु जिनका
A)परमाणु भार सामान किंतु परमाणु क्रमांक भिन्न होता है B)परमाणु भार भिन्न किंतु परमाणु क्रमांक समान होता है
C)परमाणु भार तथा परमाणु क्रमांक दोनों समान होता है
D)उपयुक्त में से कोई नहीं
2) किसी तत्व के दो समस्थानिक किन गुनो में भिन्न होते हैं a)न्यूट्रॉन संख्या व द्रव्यमान संख्या
b) न्यूट्रॉन संख्या व परमाणु संख्या प्रोटॉन
c) संख्या व इलेक्ट्रॉन संख्या
d) परमाणु द्रव्यमान व परमाणु संख्या
3) हाइड्रोजन के समस्थानिकों की संख्या कितनी है
a) 2 b)3 c)4। d) 5
4)17Cl।35 तथा 17Cl37 क्या है
a) समवायावी b)समस्थानिक c)समाकृतिक। d) संभारिक
5) वैसे नाभिक जिसमें न्यूट्रॉन की संख्या समान परंतु प्रोटॉन की संख्या भिन्न हो कहलाते हैं
a)सम इलेक्ट्रॉनिक। b) संभारिक c)समस्थानिक
d) सम न्यूट्रॉनिक
6)23V⁵¹ तथा 24cr⁵² है
a)संभारिक b)सम न्यूट्रॉनिक्स c)सम इलेक्ट्रॉनिक d)समस्थानिक
7) वे आयन जिसमें इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान है कहलाती है a)समस्थानिक b)संभारिक c)सम न्यूट्रॉनिक्स
d) सम इलेक्ट्रॉनिक
8)वे तत्व जिनमें परमाणु भार एक ही किंतु परमाणु क्रमांक भिन्न-भिन्न होती है कहलाते हैं
a)समस्थानिक b)संभारिक c)सम न्यूट्रॉनिक्स
d) सम इलेक्ट्रॉनिक
9) 8O¹⁷ तथा। 9F¹⁷ है
a)समस्थानिक। b) सम न्यूट्रॉनिक्स c)सम इलेक्ट्रॉनिक d)संभारिक
पदार्थों की प्रकृति एवं परमाणु संरचना part 1 and 2
10) निम्नलिखित में से किसके उत्सर्जन में संभारिक उत्पन्न होता है
a)अल्फा किरण b)बीटा किरण c)गामा किरण d) एकस किरण
उत्तर
1) b। 2) a। 3) b। 4) b। 5) d। 6) b। 7)। d। 8) b 9) d। 10) b
YouTube link 🔗 - https://youtube.com/@cgexampre?si=ApAVY57YXvW8UYmi
Instagram link 🔗 https://www.instagram.com/tricks3281?igsh=MWVhMDNxOXJrNHp6dg==
Thanks support and share 👍
- Get link
- X
- Other Apps
Please give me details of chemstry
ReplyDelete