विद्युत (ELECTRICITY)
ओम का नियम क्या है हिंदी में?
ओम के नियम के अनुसार यदि ताप आदि भौतिक अवस्थायें नियत रखीं जाए तो किसी प्रतिरोधक (या, अन्य ओमीय युक्ति) के सिरों के बीच उत्पन्न विभवान्तर उससे प्रवाहित धारा के समानुपाती होता है। R, को युक्ति का प्रतिरोध कहा जाता है। इसका एक मात्रक ओम (ohm) है।
विशिष्ट प्रतिरोध से आप क्या समझते हैं?
किसी पदार्थ की प्रतिरोधकता या विशिष्ट प्रतिरोध उस प्रतिरोध का माप है, जो वह अपने माध्यम से प्रवाहित होने वाली धारा के लिए प्रदान करता है। यह पदार्थ का एक आंतरिक गुण है। विशिष्ट प्रतिरोध पदार्थ की संरचना, तापमान, दबाव पर निर्भर करता है।
फैराडे का नियम क्या कहता है?
फैराडे के विद्युत चुम्बकीय प्रेरण का पहला नियम (faraday's first law of electromagnetic induction in Hindi) बताता है कि “जब एक तार को ऐसे क्षेत्र में रखा जाता है जिसके चुंबकीय क्षेत्र में निरंतर परिवर्तन होता है, तो एक विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र विकसित होता है।” विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र के विकास की इस घटना को प्रेरित ... /b>
फ्यूज की परिभाषा क्या है?
फ्यूज टिन एवं ताँबे की मिश्रधातु के तार का टुकड़ा होता है जिसका गलनांक बहुत कम होता है। जब लघुपथन अथवा अतिभारण के कारण परिपथ में उच्च धारा प्रवाहित होती है तो फ्यूज तार गरम होकर पिघल जाता है फलस्वरूप परिपथ टूट जाता है और धारा प्रवाह रुक जाता है।
तड़ित चालक का अर्थ क्या होता है?
तड़ित चालक (Lightning Conductor) तडित चालक एक ऐसी युक्ति है जिसका उपयोग भवनों को तड़ित के प्रभाव से बचाने के लिए किया जाता है। किसी भवन के निर्माण के समय उसकी दीवारों में, उस भवन की ऊँचाई से अधिक लम्बाई की धातु की एक छड़ स्थापित कर दी जाती है।
विद्युत (ELECTRICITY)
1) एक चालक का प्रतिरोध 440 ओम है |यदि इसे 110 वोल्ट के स्त्रोत से जोड़ा जाए तो इससे कितनी धारा प्रवाहित होगी?
a) 0.5A। b) 0.25A।
c) 4A। d) 1.25A
2) विशिष्ट प्रतिरोध का एस आई मात्रक है
a) ओम। b) ओम - मीटर
c) ओम/मीटर। d) ओम/ मीटर²
3) एक तार की लंबाई L मीटर है, तार को खींचकर उसकी लंबाई 2L मीटर कर दी जाती है, अब तार का प्रतिरोध हो जाएगा
a) पहले का दोगुना। b) पहले का चार गुना
c) पहले का एक चौथाई। d) अपरिवर्तित रहेगा
4) एक कार बैटरी में प्रयुक्त विद्युत अपघटन होता है
a)हाइड्रोक्लोरिक अम्ल b)सल्फ्यूरिक अम्ल
c)नाइट्रिक अम्ल d)आसुत जल
5) लोहे के ऊपर जिंक की परत चढ़ाने को क्या कहते है
a) गेलवेनाइजेशन। b)इलेक्ट्रोप्लाटिंग
c) आयनन। d) इनमें से कोई नहीं
6) फराडे का नियम संबंधित है
a) विद्युत अपघटन से।
b) गैसों के दाब द्वारा।
c) विद्युत विच्छेदन से
d) विद्युत प्रसार से
7) फ्यूज तार की विशेषता होती है
a) उच्च प्रतिरोध तथा उच्च गलनांक निम्न
b) निम्न प्रतिरोध तथा निम्न गलनांक
c) उच्च प्रतिरोध तथा निम्न गलनांक
d) निम्न प्रतिरोध तथा निम्न गलनांक
8) विद्युत धारा के उसमें प्रभाव पर आधरित घरेलू उपकरण है
a) विद्युत हीटर b)विद्युत बल्ब
c) ट्यूब लाइट d) उपयुक्त सभी
9) यदि 100 वॉट वाले बल्ब प्रतिदिन एक घंटा जलते हैं तो प्रतिदिन विद्युत ऊर्जा का उपयोग का मान होगा
a) 1 यूनिट। b) 100kWh
c) 10 यूनिट। d) 10kwh
10) तड़ित चालक बनाए जाते हैं
a)लोहे की। b)अल्युमिनियम के
c) तांबे के। d) इस्पात के
उत्तर नीचे है
1) b 2) b 3) b 4) b 5) a 6) a 7) c 8) d 9) a। 10) c
लेंस और दर्पण
https://cgtricks1.blogspot.com/2025/02/blog-post_8.html
YouTube link 🖇️ https://youtube.com/@cgexampre?si=ApAVY57YXvW8UYmi
Instagram link 🔗 https://www.instagram.com/tricks3281?igsh=MWVhMDNxOXJrNHp6dg==
Fb page 📃 https://www.facebook.com/reel/1571476593481237/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v
Thanks for supporting



Comments
Post a Comment