आप जिस खबर के लिए आए हैं वह नीचे है
भ्रष्टाचार सूचकांक 2024
भ्रष्टाचार सूचकांक हर साल के शुरुआत या फिर दूसरे माह में घोषित किया जाता है यह हर साल भ्रष्टाचार बोध सूचक (Corruption Perceptions Index) ट्रान्सपैरेंसी इंटरनेशनल नामक एक अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार-विरोधी ग़ैर-सरकारी संगठन द्वारा प्रकाशित एक तालिका है जिसमें हर वर्ष विश्व के अधिकांश देशों को उनमें "विशेषज्ञ आंकलन और मत-सर्वेक्षण के आधार पर बोध होने वाले भ्रष्टाचार के स्तर" को मापा जाता है इसमें हर साल किस देश में कितना corruption हुआ है उसके आधार में एक डेटा तैयार किया जाता है, यह 180 देशों के डेटा को लेकर तैयार किया जाता है इसका आंकड़ा कुछ इस अनुसार है
भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2024 रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे भ्रष्ट देश
रैंक। देश। अंक
170। सूडान। 15
172। निकारागुआ 14
173। इक्वेटोरियल गिनी 13
173। लीबिया। 13
173। यमन 13
177। सीरिया 12
178 वेनेज़ुएला 10
179 सोमालिया 9
180 दक्षिण सूडान 8
अगर भारत की स्थिति देखी जाए तो यह पिछले 10 साल की सबसे खराब स्थिति में है
मंगलवार (11 फरवरी, 2025) को जारी ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के लिए भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (सीपीआई) में 180 देशों में से भारत 96वें स्थान पर है, क्योंकि इसका समग्र स्कोर एक अंक गिरकर 38 हो गया है
भारत के पड़ोसियों में भ्रष्टाचार का हाल
/span>
भारत के पड़ोसियों में सबसे अच्छा प्रदर्शन चीन ने किया है जो 43 अंकों के साथ 76वें पायदान पर है. पाकिस्तान के रैंकिंग की बात करें तो 2023 में जहां वो 133वें स्थान पर था, हालिया इंडेक्स में इसकी रैंकिंग 2 अंक गिरकर 135 हो गई है. पाकिस्तान को पिछले साल के 29 अंक के मुकाबले 2024 में 27 अंक ही मिले हैं.
श्रीलंका की रैंकिंग 121वीं है जबकि बांग्लादेश में भी भ्रष्टाचार बढ़ा है और वो 149वें स्थान पर आ गया है
2023 में भारत की रैंकिंग 93 थी यानी नए इंडेक्स में भारत की रैकिंग में 3 पायदान की गिरावट आई है.
भारत की index में लगातार गिरावट आ रही है 10 साल पहले इंडिया का index 85 वे नंबर पर था जो आज 96 वे नंबर पर आ गया
सबसे कम भ्रष्टाचार वाले टॉप 5 देश
भ्रष्टाचार इंडेक्स में सबसे शीर्ष पर यूरोपीय देश डेनमार्क है जहां न के बराबर भ्रष्टाचार है. इंडेक्स में सबसे अधिक, 90 अंक डेनमार्क को मिले हैं. दूसरे स्थान पर फिनलैंड है जिसे 88 अंक मिले हैं.
84 अंकों के साथ सिंगापुर तीसरे स्थान पर है और न्यूजीलैंड 83वें अंक के साथ चौथे पायदान पर है. पांचवें स्थान पर लग्जमबर्ग है जिसने 81 अंक हासिल किए हैं.
पूरे 180 देश के index जानने के लिए नीचे क्लिक करें
https://www.transparency.org/en/cpi/2024
मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, बीजेपी क्यों नहीं चुन पाई नया मुख्यमंत्री?



Comments
Post a Comment