मुम्बई और कोलकाता में होगा मुकाबला क्या मुंबई आज करेगी पहली जीत

                     Mumbai vs Kolkata 

MI vs KKR Wankhede Pitch Report: वानखेड़े की पिच किसका देगी साथ? मुंबई इंडियंस का है कोलकाता से मुकाबला


Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Picth Report: मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की टीमें आईपीएल 2025 के 12वें मैच में आज यानी 31 मार्च, सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी। एमआई अपनी हार का सिलसिला तोड़कर इस सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं, केकेआर अपनी पिछली जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां लाल मिट्टी की सतह और छोटी बाउंड्री होने के कारण रन बनाना आसान होता है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। 

मुंबई की पिच के मास्टर हैं अजिंक्य रहाणे, कैसे रोक पाएगी मुंबई?

मुंबई अजिंक्य रहाणे का घर है। इसी मैदान पर वह क्रिकेट सीखकर बड़े हुए हैं। मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड की हर जानकारी रहाणे को है। वह जानते हैं कि यह पिच कब किस तरह से व्यवहार करेगी। हार्दिक पंड्या को रहाणे के खिलाफ पुख्ता प्लान बनाना होगा। फॉर्म में चल रही केकेआर टीम मुंबई पर भारी पड़ सकती है। 

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस का वानखेड़े स्टेडियम में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने यहां 85 मैच खेले हैं, जिनमें से 51 जीते हैं और 33 हारे हैं। एक मैच टाई रहा था। इस मैदान पर उनका उच्चतम स्कोर 234 और न्यूनतम स्कोर 87 है। कोलकाता नाइटराइडर्स का मुंबई में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। उन्होंने यहां 17 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 5 जीते हैं और 12 हारे हैं। इस मैदान पर उनका उच्चतम स्कोर 202 और न्यूनतम स्कोर 67 है। 

वानखेड़े स्टेडियम में सबसे बड़ा और सबसे छोटा स्कोर
वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां सबसे बड़ा टीम स्कोर 235/1 है, जो आरसीबी ने एमआई के खिलाफ 2015 में बनाया था। सबसे कम टीम स्कोर 67/10 है, जो केकेआर ने एमआई के खिलाफ 2010 में बनाया था।

वानखेड़े स्टेडियम में सबसे बड़ा और सबसे छोटा स्कोर
वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां सबसे बड़ा टीम स्कोर 235/1 है, जो आरसीबी ने एमआई के खिलाफ 2015 में बनाया था। सबसे कम टीम स्कोर 67/10 है, जो केकेआर ने एमआई के खिलाफ 2010 में बनाया था।

Comments