लखनऊ और मुंबई में होगी काटे की टक्कर
5 अप्रैल को लखनऊ और मुंबई के बीच मुकाबला होना है दोनों टीम इस मैच में अपना पूरा जोर लगा देगी क्योंकि lsg ने अपने पिछले मुकाबले में उसे पंजाब से हार का सामना करना पड़ा है वहीं मुंबई ने अपना आखिरी मुकाबला कोलकाता से जीता
lucknow super giants vs mumbai indians
लखनऊ और मुंबई में पांच मुकाबले खेल गया है जिसमें 4 मुकाबले में लखनऊ तो वहीं एक मुकाबले में मुंबई ने जीत दर्ज की
पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें
Squad के बारे मे जानने के लिए ऊपर click करे
IPl 2025 Points Table: गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज गंवा दिया है। अब दिल्ली कैपिटल्स टेबल टॉपर है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हार से दो टीमों, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स, को फायदा हुआ है। इन दोनों टीमों ने भी अभी तक सीजन में 2-2 मैच ही जीते हैं, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से वह आरसीबी से आगे निकल गई है।
दिल्ली कैपिटल्स का नेट रनरेट +1.320 का है और टीम दूसरे पायदान पर है। वहीं श्रेयस अय्यर की टीम +1.485 के नेट रनरेट के साथ टॉप पर पहुंच गई है।
वहीं शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस आरसीबी पर इस जीत के साथ टॉप-4 में बनी हुई है। जीटी ने अभी तक तीन में से दो मैच जीते हैं और उनका नेट रन रेट +0.807 का है।
RCB vs GT Highlights IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आईपीएल 2025 में जीत पटरी से उतर गई है। गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बुधवार को आरसीबी को 8 विकेट से रौंदा। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 170 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे जीटी ने 17.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी हासिल कर लिया। जोस बटलर और साई सुदर्शन ने धमाल मचाया। बटलर ने 39 गेंदों में पांच चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। उन्होंने सुदर्शन के संग दूसरे विकेट के लिए 75 रनों की पार्टनरशिप की। सुदर्शन के बल्ले से 36 गेंदों में 49 रन निकले, जिसमें सात चौके और एक सिक्स शामिल हैं। वह 13वें ओवर में जोश हेजलुवड के जाल में फंसे। इसके बाद, बटलर ने शेरफेन रदरफोर्ड (18 गेंदों में नाबाद 30, एक चौका, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रनों की अटूट साझेदारी की। रदरफोर्ड ने छक्का लगाकर जीटी को जीत की दहलीज पार कराई। कप्तान शुभमन गिल (14) सस्ते में आउट हुए थे। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में अपना शिकार बनाया।

Comments
Post a Comment