छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार संभवतः 10 अप्रैल को, इन विधायकों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अमित शाह के आगमन के बाद निर्णय ले लिया है कि मंत्री मंडल का विस्तार किया जाएगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 10 अप्रैल तक कैबिनेट विस्तार होने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। इस बीच 8 अप्रैल यानी आज भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर दौरे पर हैं, और उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी पहुंच रहे हैं। दोनों नेता 9 अप्रैल को राजधानी रायपुर में पार्टी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
मंत्रियों की संख्या बढ़ सकती है
छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्रियों के पद निर्धारित हैं, लेकिन सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में अटकलें लग रही हैं कि हरियाणा मॉडल अपनाते हुए 14 मंत्रियों की नियुक्ति की जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो रायपुर से विधायक पुरंदर मिश्रा, कुरूद के अजय चंद्राकर, और रायपुर पश्चिम के राजेश मूणत में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है।
संभावित सदस्य जो मंत्री बन सकते है
जिन नेताओं को संसदीय सचिव बनाए जाने की चर्चा है, उनमें ये नाम प्रमुख हैं:
रायमुनि भगत
चैतराम अटामी
धर्मजीत सिंह
योगेश्वर राजू सिन्हा
भावना बोहरा
गोमती साय
मोतीलाल साहू
डोमनलाल कोर्सेवाड़ा
दीपेश साहू
प्रबोध मिंज
सुशांत शुक्ला
रोहित साहू
रिकेश सेन
नीलकंठ टेकाम
संपत अग्रवाल / राजेश अग्रवाल
अब सभी की निगाहें 10 अप्रैल पर टिकी हैं। देखना यह होगा कि भाजपा किस सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण को साधने की दिशा में कदम बढ़ाती है।
ये खबर भी पढ़े
फल-फूल रहा ऑनलाइन सट्टे का कारोबार, महादेव के बाद अब रेड्डी अन्ना और गजानंद सट्टा ऐप की एंट्री, लग रहे लाखों के दांव
सड़कों को मवेशी मुक्त करने रोड मैप बना रही सरकार, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
https://shorturl.at/0mfLU खरीदी के बहाने बिलासपुर में महिलाएं कर रही थीं जेवर चोरी, 23 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी जब्त https://shorturl.at/0mfLU
https://shorturl.at/0mfLU छत्तीसगढ़ के इन 5 जगहों पर पाताल में पहुंचा पानी, भू-जल सर्वेक्षण रिर्पोट से हुआ खुलासा, बताया स्थिति क्रिटिकल, कलेक्टरों को पत्र
Comments
Post a Comment