OnePlus 13s होगा Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ लॉन्च, हुआ कंफर्म
OnePlus ग्लोबल मार्केट में नया स्मार्टफोन OnePlus 13s पर काम कर रहा है।
ख़ास बातें
OnePlus 13s में 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा।
OnePlus 13s में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज होगी।
OnePlus ग्लोबल मार्केट में नया स्मार्टफोन OnePlus 13s पर काम कर रहा है। आज ब्रांड ने OnePlus 13s के आगमन की पुष्टि करते हुए डिजाइन, डिस्प्ले साइज और चिपसेट का भी खुलासा किया है। 13s कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको OnePlus 13s स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus 13s जल्द देगा दस्तक
OnePlus 13s का लैंडिंग पेज अब ई-कॉमर्स साइट अमेजन और OnePlus इंडिया की वेबसाइट दोनों पर लिस्ट हो गया है। इससे पता चलता है कि फोन ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन में आएगा। फोन में दाएं कॉर्नर पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है, जबकि इसमें बाएं कॉर्नर पर एक नई हार्डवेयर की है। इसके निचले हिस्से में एक सिम स्लॉट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक माइक्रोफोन और एक स्पीकर ग्रिल है।
OnePlus 13s एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसमें 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा। हालांकि, यह साफ नहीं है कि 13s, OnePlus 13T के समान होगा या नहीं, जिसे बीते हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था। OnePlus 13s में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज होगी। OnePlus 13T के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,399 युआन (लगभग 39,569 रुपये) है।
OnePlus 13T Specifications
चीनी बाजार में हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 13T में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ 6.32 इंच की डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है। 13s में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में IP65 रेटिंग दी गई है जो कि धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरा सेटअप के लिए 13T के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,260mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में एक नई हार्डवेयर की, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और मेटल फ्रेम है।
डिस्प्ले 6.32 इंच
फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम 12 जीबी
स्टोरेज 256 जीबी
बैटरी क्षमता 6260 एमएएच
ओएस एंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन 1200x2780 पिक्सल
Mobile launch mobile under 10k
Mobile under 15k

Comments
Post a Comment