बिलासपुर - देह व्यापार में संलिप्त दो संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई

 देह व्यापार में संलिप्त दो संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई 


बिलासपुर – दिनांक 22 मई 2025 की सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा-निर्देशन में महिला सुरक्षा और निगरानी को लेकर विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया।


इस अभियान में डीएसपी अनीता प्रभा मिंज के नेतृत्व में निरीक्षक भारती मरकाम, महिला आरक्षक बबीता मरावी, रूपांजली सोंचे, भावना अटलकर और आरक्षक कोन्हेर शामिल रहीं। टीम ने गार्डन, पोस्ट ऑफिस, शनिचरी चौक और आस-पास के क्षेत्रों में सघन गश्त की।

पेट्रोलिंग के दौरान बृहस्पति बाजार चौक पर दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया।

1. सरिता लहरे, पति लक्ष्मण लहरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी बाल मुकुंद स्कूल के पास, मगरपारा

2. नेमिन कुर्रे, पति मनीराम कुर्रे, उम्र 45 वर्ष, निवासी संजय नगर, ताला पारा, बिलासपुर

पूछताछ के दौरान दोनों महिलाएं पुलिस से बहस करने लगीं, जिन्हें तत्काल सिविल लाइन थाना लाया गया। जांच में उनके देह व्यापार से जुड़े होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।

Comments